Tue. Jul 21st, 2026

बीकानेर newsbhartibikaner.com/
पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह समारोह में कई संस्थाएं सेवा का भाव लेकर कार्य कर रही है। इसमें लोग अपने-अपने स्तर पर सेवाकार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में ‘गौधन मित्र’ संस्था की ओर से इस बार कन्या पक्ष को हवन, पूजन के लिए गोबर से निर्मित कंडा, इंटें और पंचमुखी दीपक निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस सेवा कार्य में महिलाएं भी भागीदारी निभा रही है। वितरण कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण आज बेनीसर बारी स्थित गौधन मित्र कार्यालय के समीप किया गया। इसमें कृष्णा देवी बोड़ा, सरयू रानी व्यास, मिसेज बीकाणा आशा आचार्य, समाज सेवी उपसाना जैन, अरुणा चूरा, बॉबी देरासारी, मनीषा व्यास, मीनाक्षी व्यास सहित महिलाएं लोकार्पण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदार रही। वर्ष 2022 के पुष्करणा सावा में प्रथम दूल्हे का पुरस्कार जीतने वाले पंडि़त लव देराश्री ने मंत्रोचार के साथ गणेश पूजन कराया।

खिड़किया पाग, दूल्हे का साफा बांधने में महारथ हासिल कर चुके कृष्णकांत पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके गोपाल व्यास, शुभम जोशी व महेंद्र जोशी ने कहा की समाज की महिलाओं को ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य जिससे गौ माता का सरंक्षण हो, साथ ही कन्या विवाह में सहयोग हो सके ऐसे प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *